Dhokla ki recipe in hindi 

 आज हम  बताएँगे  ढोकला की रेसिपी  कैसे बनाते हैं| उसके बारे में और वह भी  बहुत ही आसन तरीके से  सबसे  पहले  किन किन  सामग्री की  जरुरत पड़ती है  उन चीजों को फ्रेंड्स  सबसे पहले तैयार कर लीजिये जैसे की प्याज धनिया हरे मिर्च  को बढ़िया तरीके से काट लें और अदरक को बारीक पीस लें इन सभी चीजों को  कर लेने के बाद   आईये अगले  स्टेप पर बढ़ते हैं|

  
Dhokla ki recipe in hindi


ᐊआवश्यक सामग्री ᐅ

1.बेसन - एक कप 

2.दही - 2 बड़ा चम्मच

3.प्रेशर कुकर 

4.ढोकला स्टैंड 

5.धनिया पत्ती - 2 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई

6.हींग  - एक चुटकी

7.ईनो - 1 छोटा चम्मच

8.हरी मिर्च - 4 बारीक कटी

9.अदरक - एक चम्मच पिसा हुआ

10.राई - एक छोटा चम्मच

11.तेल - 2 बड़ा चम्मच

12.नमक - स्वादअनुसार

13.पानी - एक कप

14.नींबू का रस - एक चम्मच

15.पैन( कडाही)

16.चीनी - एक चम्मच

17.करी पत्ती - 10-15 पत्ती


 ढोकला बनाने की विधि ᐅ

1. एक बाउल (बर्तन) में बेसन लेकर छान ले |फिर बाउल(बर्तन) के बेसन में थोड़ा-थोड़ा पानी डालें ध्यान रहे बेसन ज्यादा  पतला या गाढ़ा नहीं  होना चाहिए और बेसन में बेसन की दाने नहीं होनी चाहिए उसे अच्छे से मिलाएं |


2.बेसन में दही, स्वादानुसार नमक और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सही तरीके से मिक्स करें |


3.इस बेसन को 2 से 3 घंटे के लिए फूलने के लिए रख दीजिये|


4.कुछ समय बाद 4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले|


5.उसके बाद एक बर्तन में तेल डालकर छोड़ दीजिए|


6.कुकर में 3-4 का पानी डालकर अच्छे से गर्म होने के लिए गैस  को फुल फ्लेम पर चढ़ा दीजिए|


7.बेसन के पेस्ट पर  ईनों डालकर फेटे फिर देखे बेसन की पेस्ट फूलने  लगेगी|


8.इस मिक्स बेसन को तेल लगे बर्तन में डालकर गर्म कुकर के  अंदर  एक कप पानी डालकर  स्टैंड  के ऊपर रखे     फिर ढक्कन लगा दे ध्यान रहे कुकर में सीटी नहीं लगाना है |


9.प्रेशर कुकर को 25-30 मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर पकने दें फिर गैस निकाल दे देखें ढोकला पका है कि नहीं इस पर एक चाकू या चम्मच से छेद करें अगर ढोकला चिपक रहे हो तो ढोकला नहीं पका है तो 3 से 4 मिनट के लिए गैस पर चढ़ा दें|


10.अब कुकर से ढोकला निकालकर थोड़ी देर के लिए रख दीजिए और ढोकले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें

 

11.अब ढोकले को  तड़के के लिए एक पैन पर दो चम्मच  तेल डालकर अच्छे से कड़क गर्म होनेदें|


12.जब तेल गर्म  हो जाए तब राई, हींग, हरी मिर्च, करी पत्ती डाल दीजिए|


13.अब यहां सुनहरी हो जाने पर एक कप  पानी तड़के पर डाल दीजिए इसके बाद थोड़ी उबलने दीजिए फिर गैस बंद कर दें |


14. फिर  तड़के को ढोकले  पर डालें और धनिया, प्याज ,टमाटर  से सजा लीजिए  फिर मजा लीजिये स्वादिस्ट            ढोकले का |

   तो फ्रेंड्स  आज आपने जाना की ढोकला की रेसिपी  कैसे बनाते हैं | कैसे  लगा आप लोगों को  मुझे उम्मीद है यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा धन्यवाद |


Post a Comment